back icon

हिंदी समाचार

article_imageखबर
Last updated on 12 Jun 2025 | 02:23 PM
Google News IconFollow Us
WTC Final 2025: पैट किमंस ने दक्षिण अफ्रीका का किया काम तमाम, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बड़ी बढ़त

कमिंस ने सिर्फ 28 रन खर्च करते हुए 6 विकेट लेकर मैच का पूरा रुख बदल दिया।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने गेंद से कहर बरपाते हुए दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। कमिंस की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के 212 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 138 रनों पर ही सिमट गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74 रनों की अहम बढ़त मिली।


कमिंस (Pat Cummins) का घातक स्पेल: कैसे बदला मैच का रुख?

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की 84 रनों की बढ़त में कप्तान पैट कमिंस का बड़ा हाथ रहा। कमिंस ने सिर्फ 28 रन खर्च करते हुए 6 विकेट लेकर मैच का पूरा रुख बदल दिया। खेल के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के कुल छह विकेट गिरे, जिसमें से कमिंस ने अकेले पांच विकेट अपने नाम किए।


Pat Cummins

मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक से पहले दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 126/5 था, लेकिन ब्रेक के बाद कमिंस की धारदार गेंदबाजी के सामने अफ्रीका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। उन्होंने तीन गेंदों के भीतर काइल वेरिन और मार्को यान्सेन को पवेलियन भेजकर दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी। इसके बाद, तीन ओवर बाद ही उन्होंने जमे हुए बल्लेबाज डेविड बेडिंगहम को आउट करके निर्णायक वार किया। अपनी इस शानदार गेंदबाजी के साथ ही कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे किए और कगिसो रबाडा को आउट करके अपना छठा विकेट हासिल किया।

पैट कमिंस द्वारा तोड़े गए प्रमुख रिकॉर्ड्स

इस लाजवाब प्रदर्शन के साथ, पैट कमिंस ने कई बड़े गेंदबाजी रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। यहाँ कुछ उल्लेखनीय रिकॉर्ड दिए गए हैं:

लॉर्ड्स में कप्तान द्वारा सर्वश्रेष्ठ आंकड़े (टेस्ट में):


  • 6/28 - पैट कमिंस बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025 (नया रिकॉर्ड)

  • 6/101 - बॉब विलिस बनाम भारत, 1982

  • 5/35 - गब्बी एलन बनाम भारत, 1936

  • 5/43 - गब्बी एलन बनाम भारत, 1936

  • 5/69 - डेनियल वेटोरी बनाम इंग्लैंड, 2008

ICC टूर्नामेंट फाइनल में सर्वश्रेष्ठ आंकड़े:


  • 6/28 - पैट कमिंस बनाम दक्षिण अफ्रीका (ICC WTC 2025 फाइनल) (नया रिकॉर्ड)

  • 5/30 - जैक्स कैलिस बनाम वेस्टइंडीज (ICC चैंपियंस ट्रॉफी 1998 फाइनल)

  • 5/31 - काइल जैमीसन बनाम भारत, साउथेम्प्टन (ICC WTC 2021 फाइनल)

  • 5/38 - जोएल गार्नर बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स (ICC CWC 1979 फाइनल)

  • 5/48 - गैरी गिलमोर बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स (ICC CWC 1975 फाइनल)

ICC WTC फाइनल में सर्वश्रेष्ठ आंकड़े:


  • 6/28 - पैट कमिंस बनाम दक्षिण अफ्रीका, लॉर्ड्स, 2025 (नया रिकॉर्ड)

  • 5/31 - काइल जैमीसन बनाम भारत, साउथेम्प्टन, 2021

  • 5/51 - कगिसो रबाडा बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स, 2025

  • 4/41 - नाथन लियोन बनाम भारत, द ओवल, 2023

  • 4/48 - टिम साउथी बनाम भारत, साउथेम्प्टन, 2021

टेस्ट में कप्तान द्वारा सर्वाधिक 5 विकेट हॉल:


  • 12 - इमरान खान (पाकिस्तान)

  • 9 - पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) (रिची बेनो के साथ संयुक्त)

  • 9 - रिची बेनो (ऑस्ट्रेलिया)

  • 8 - बिशन सिंह बेदी (भारत)

Related Article