हिंदी समाचार
IPL 2025: PBKS का पूरा शेड्यूल, मौजूदा चैंपियन के विरुद्ध होगा पहला मैच
अय्यर को शामिल करने के अलावा, PBKS ने ग्लेन मैक्सवेल और मार्को जेनसन जैसे कई बड़े नामों को भी चुना है।
पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए IPL 2025 में एक नए युग की शुरुआत होगी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व और रिकी पोंटिंग की कोचिंग में पंजाब किंग्स की टीम एक नई रणनीति के साथ उतरेगी। या फिर ऐसा कह लीजिए कि PBKS के लिए 'पंटर युग' शुरू होने वाला है।
आपको बता दें, पंजाब की टीम एक दशक से अधिक समय से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है।
पंजाब के लिए अच्छी खबर यह है कि पोंटिंग और अय्यर दोनों के पास अन्य फ्रैंचाइजियों के लिए शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है।
अय्यर को शामिल करने के अलावा, PBKS ने ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस और अन्य जैसे कई बड़े नामों को भी चुना है। यह मजबूत कोर किंग्स को न केवल शीर्ष चार में जगह बनाने में मदद कर सकता है, बल्कि पहली बार खिताब भी जितवा सकता है।
PBKS का आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल
(सभी समय भारतीय समयानुसार दिए गए हैं)
25 मार्च, मंगलवार - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स, अहमदाबाद, शाम 07:30 बजे
01 अप्रैल, मंगलवार - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ, शाम 07:30 बजे
05 अप्रैल, शनिवार - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे
08 अप्रैल, मंगलवार - पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे
12 अप्रैल, शनिवार - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
15 अप्रैल, मंगलवार - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे
18 अप्रैल, शुक्रवार - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, शाम 07:30 बजे
20 अप्रैल, रविवार - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चंडीगढ़, दोबर 03:30 बजे
26 अप्रैल, शनिवार - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता, शाम 07:30 बजे
04 मई, रविवार - पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, धर्मशाला, शाम 07:30 बजे
05 मई, सोमवार - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद, शाम 07:30 बजे
08 मई, गुरुवार - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला, शाम 07:30 बजे
11 मई, रविवार - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, धर्मशाला, दोपहर 03:30 बजे
16 मई, शुक्रवार - राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, जयपुर, शाम 07:30 बजे
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के घरेलू और धर्मशाला मैच
(सभी समय भारतीय समयानुसार दिए गए हैं)
05 अप्रैल, शनिवार - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे
08 अप्रैल, मंगलवार - पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे
15 अप्रैल, मंगलवार - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे
20 अप्रैल, रविवार - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चंडीगढ़, शाम 07:30 बजे
04 मई, रविवार - पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स, धर्मशाला, शाम 07:30 बजे
08 मई, गुरु - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला, शाम 07:30 बजे
11 मई, रविवार - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, धर्मशाला, शाम 07:30 बजे
आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) टीम
अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को जेनसन, जोश इंगलिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) की संभावित प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल