back icon

हिंदी समाचार

article_imageमैच संबंधित
Last updated on 23 Feb 2025 | 02:04 PM
Google News IconFollow Us
ICC Champions Trophy 2025: विनटेज रोहित शर्मा का पुल देखकर पाकिस्तानी फैंस हुए चकित.. आया शानदार रिएक्शन

कप्तान रोहित ने भारतीय पारी के दूसरे ओवर में ही एक शानदार पुल शॉट खेल कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जारी भारत बनाम पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 241 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जबाव में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत क लिए ताबड़तोड़ शुरुआत किया। 

कप्तान रोहित ने भारतीय पारी के दूसरे ओवर में ही एक शानदार पुल शॉट खेल कर दर्शकों का दिल जीत लिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें विनटेज रोहित शर्मा कह कर लोगों ने उनकी खूब प्रशंसा की।

पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह के पहले ओवर के तीसरे गेंद पर रोहित के बैट का बाहरी किनारा लगा और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। इसके बाद अगले ही गेंद पर रोहित ने बैकवार्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्का मार कर सुर्खियां बटोर ली।

हालांकि, इसके बाद रोहित ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और शाहीन शाह अफरीदी के ओवर में 15 गेंदों में 20 रनों की पारी खेल कर आउट हो गए।

भारत अगर इस मैच को जीतने में कामयाब होता है तो मेजबान पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी का सफर लगभग खत्म हो जाएगा।   

Related Article