हिंदी समाचार
ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल, भारत और पाकिस्तान के मैचों का समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी करें हासिल
Last updated on 18 Feb 2025 | 05:14 PM
ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल, भारत और पाकिस्तान के मैचों का समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी करें हासिल
मोहम्मद रिजवान और उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी को होगी और प्रतियोगिता के पहले मैच में पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। मोहम्मद रिजवान और उनकी टीम ग्रुप ए शामिल है जिसमें न्यूजीलैंड, भारत और बांग्लादेश को रखा गया है। मौजूदा चैंपियन 27 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे पह उससे पहले 23 फरवरी को दुबई में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत का सामना करेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI
फखर जमान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), खुशदिल शाह/सऊद शकील, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ, अबरार अहमद
पाकिस्तान की टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, रॉयलन अफरीदी